हम भारत है।


हम भारत है। अनेकता में एकता की मिसाल है हम। २८ राज्य और ८ केंद्रशासित प्रदेश हमारी संताने है। हर राज्य की अपनी संस्कृति, अपनी भाषा और अपनी पहचान है। आइये आज मै आपको भारत दर्शन कराता हूँ। 

भारत का कुल क्षेत्रफल 3.287 मिलियन वर्ग किलोमीटर यानी 32,87,263 वर्ग किलोमीटर हैं। भारत की हिमालय से शुरू होकर दक्षिण के घने विशाल वर्षा जंगलों तक फैला हुआ है। पूरी तरह उत्‍तरी गोलार्ध में स्थित भारत की मुख्‍यभूमि 8 डिग्री 4 मिनट और 37 डिग्री 6 मिनट उत्‍तरी अक्षांश और 68 डिग्री 7 मिनट तथा 97 डिग्री 25 मिनट पूर्वी देशान्‍तर के बीच स्थित है ।भारत की कुल लंबाई 2933 किलोमीटर और भारत की कुल चौड़ाई 3055 किलोमीटर है। जबकि भारत की समुद्री तट की लंबाई 15300 किलोमीटर है।

भूगोल                                                                                  (सोर्स : भारतीय राष्ट्रीय पोर्टल)

भूगोल
भारत के बारे में भौगोलिक जानकारीब्यौरे विवरण
स्थानहिमालय द्वारा भारतीय पेनिसुला का मुख्य भूमि एशिया से अलग किया गया है। देश पूर्व में बंगाल की खाड़ी, पश्चिम में अरब सागर और दक्षिण में हिन्द महासागर से घिरा हुआ है।
भौगोलिक समन्वययह पूर्ण रूप से उत्तरी गोलार्ध मे स्थित है, देश का विस्तार 8° 4′ और 37° 6′ l अक्षांश पर इक्वेटर के उत्तर में, और 68°7′ और 97°25′ देशान्तर पर है।
स्थायी मान समयजी एम टी + 05:30
क्षेत्र3.3 मिलियन वर्ग किलोमीटर
देश का टेलीफोन कोड+91
सीमाओं में स्थित देशउत्तर पश्चिम में अफगानिस्तान और पाकिस्तान, भूटान और नेपाल उत्तर में; म्यांमार पूरब में, और पश्चिम बंगाल के पूरब में बंगलादेश। श्रीलंका भारत से समुद्र के संकीर्ण नहर द्वारा अलग किया जाता है जो पाल्क स्ट्रेट और मनार की खाड़ी द्वारा निर्मित है।
समुद्रतट7,516.6 किलोमीटर जिसमें मुख्य भूमि, लक्षद्वीप, और अण्डमान और निकोबार द्वीपसमूह शामिल हैं।
जलवायुभारत की जलवायु को मोटे तौर पर उष्णकटिबंधीय मानसून के रूप में वर्गीकृत किया जा सकता है। परन्तु भारत का अधिकांश उत्तरी भाग उष्णकटिबंधीय क्षेत्र के बाहर होने के बावजूद समग्र देश में उष्णकटिबंधीय जलवायु है जिसमें अपेक्षाकृत उच्च तापमान और सूखी सर्दी पड़ती है। चार मौसम है:सर्दी (दिसम्बर-फरवरी)गर्मी (मार्च-जून)दक्षिण पश्चिम मानसून का मौसम (जून-सितम्बर)मानसून पश्च मौसम (अक्तूबर-नवम्बर)
भूभागमुख्य भूमि में चार क्षेत्र हैं नामत: ग्रेट माउन्टेन जोन, गंगा और सिंधु का मैदान, रेगिस्तान क्षेत्र और दक्षिणी पेनिंसुला।
प्राकृतिक संसाधनकोयला, लौह अयस्क, मैगनीज अयस्क, माइका, बॉक्साइट, पेट्रोलियम, टाइटानियम अयस्क, क्रोमाइट, प्राकृतिक गैस, मैगनेसाइट, चूना पत्थर, अराबल लेण्ड, डोलोमाइट, माऊलिन, जिप्सम, अपादाइट, फोसफोराइट, स्टीटाइल, फ्लोराइट आदि।
प्राकृतिक आपदामानसूनी बाढ़, फ्लेश बाढ़, भूकम्प, सूखा, जमीन खिसकना।
पर्यावरण – वर्तमान मुद्देवायु प्रदूषण नियंत्रण, ऊर्जा संरक्षण, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, तेल और गैस संरक्षण, वन संरक्षण, आदि।
पर्यावरण-अंतर्राष्ट्रीय करारपर्यावरण और विकास पर रीयो की घोषणा, जैव सुरक्षा पर कार्टाजेना प्रोटोकॉल, जलवायु परिवर्तन पर संयुक्त राज्य ढांचागत कार्य सम्मेलन के लिए क्योटो प्रोटोकॉल, विश्व व्यापार करार, नाइट्रोजन ऑक्साइड के सल्फर उत्पसर्जन को कम करने सर उनके ट्रांस बाउन्ड्री फ्लेक्सेस (नोन प्रोटोकॉल) पर एल आर टी ए पी हेन्सिंकी प्रोटोकॉल, वोलाटाइल ऑरगनिक समिश्रण या उनके ट्रांस बाऊन्ड्री फलाक्सेस (वी वो सी प्रोटोकॉल) के उत्सर्जन से संबंधित एल आर टी ए पी के लिए जेनेवा प्रोटोकॉल।
भूगोल-टिप्पणीभारत दक्षिण एशिया उप महाद्वीप के बड़े भूभाग पर फैला हुआ है।

व्यक्ति                                                                                  (सोर्स : भारतीय राष्ट्रीय पोर्टल)

People
भारतीय नागरिकों के बारे में सूचनाब्यौरे विवरण
(आबादी) जनसंख्या1 मार्च, 2011 की स्थिति के अनुसार भारत की जनसंख्या 1,210,193,422 (623.7 मिलियन पुरुष और 586.4 मिलियन महिला) की।
जनसंख्या वृद्धि दरऔसत वार्षिक घातांकी वृद्धि दर वर्ष 2001-2011 के दौरान 1.64 प्रतिशत है।
जन्म दरवर्ष 2009 तक अनुमानित जन्म दर 7.3 है।
मृत्यु दरवर्ष 2009 तक अनुमानित मृत्यु दर 18.3 है।
संम्भावित जीवन दर65.8 वर्ष (पुरुष) 68.1 वर्ष (महिला) (सितम्बर 2006-2011 की स्थिति के अनुसार)
लिंग अनुपात2011 की जनगणना के अनुसार 940
राष्ट्रीयताभारतीय
जातीय अनुपातसभी पांच मुख्य प्रकार की जातियां, ऑस्ट्रेलियाड, मोंगोलॉयड, यूरोपॉयड, कोकोसिन और नीग्रोइड को भारत की जनता के बीच प्रतिनिधित्व मिलती है।
धर्मवर्ष 2001 की जनगणना के अनुसार 1,028 मिलियन देश की कुल जनसंख्या में से 80.5 प्रतिशत के साथ हिन्दुओं की अधिकांशता है दूसरे स्थान पर 13.4 प्रतिशत की जनसंख्या वाले मुस्लिम इसके बाद ईसाई, सिख, बौद्ध, जैन और अन्य आते हैं।
भाषाएंभारतीय संविधान द्वारा 22 विभिन्न भाषाओं को मान्यता दी गई है, जिसमें हिन्दी आधिकारिक भाषा है। अनुच्छेद 343 (3) भारतीय संसद को विधि के अधीन कार्यालयीन उद्देश्यों के लिए अंग्रेजी के उपयोग को जारी रखने का अधिकार देता है।
साक्षरता2011 की जनसंख्या के अनंतिम परिणाम के अनुसार देश मे साक्षरता दर 74.04 प्रतिशत है। 82.14 प्रतिशत पुरुषों के लिए और महिलाओं के लिए 65.46 है।

सरकार                                                                                 (सोर्स : भारतीय राष्ट्रीय पोर्टल)

सरकार
भारत सरकार के बारे में सूचनाब्यौरे विवरण
देश का नामरिपब्लिक ऑफ इंडिया; भारत गणराज्य
सरकार का प्रकारसंसदीय सरकार पद्धति के साथ सामाजिक प्रजातांत्रिक गणराज्य।
राजधानीनई दिल्ली
प्रशासनिक प्रभाग28 राज्य और 8 संघ राज्य क्षेत्र
आजादी15 अगस्त 1947 (ब्रिटिश उपनिवेशीय शासन से)
संविधानभारत का संविधान 26 जनवरी, 1950 को लागू हुआ।
कानून प्रणालीभारत का संविधान देश की न्याय प्रणाली का स्रोत है।
कार्यपालिका शाखाभारत का राष्ट्रपति देश का प्रधान होता है, जबकि प्रधानंत्री सरकार प्रमुख होता है और मंत्रिपरिषद् की सहायता से शासन चलाता है जो मंत्रिमंडल मंत्रालय का गठन करते हैं।
विद्यायिका शाखाभारतीय विद्यायिका में लोक सभा (हाउस ऑफ दि पीपल) और राज्य सभी (राज्य परिषद्) संसद के दोनों सदनों का गठन करते हैं।
न्यायपालिका शाखाभारत का सर्वोच्च न्यायालय भारतीय कानून व्यवस्था का शीर्ष निकाय है इसके बाद अन्य उच्च न्यायालय और अधीनस्थ न्यायालय आते हैं।
झण्डे का वर्णनराष्ट्रीय झण्डा आयताकार तिरंगा है जिसमें केसरिया ऊपर है, बीच में सफेद, और बराबर भाग में नीचे गहरा हरा है। सफेद पट्टी के केन्द्र में गहरा नीला चक्र है जो सारनाथ में अशोक चक्र को दर्शाता है।
राष्ट्रीय दिवस26th जनवरी (गणतंत्र दिवस)
15th अगस्त (स्वतंत्रता दिवस)
2nd अक्तूबर (गांधी जयंती, महात्मा गांधी का जन्म दिवस)

राष्ट्रीय ध्वज

राष्ट्रीय ध्वज

राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे में समान अनुपात में तीन क्षैतिज पट्टियां हैं: केसरिया रंग सबसे ऊपर, सफेद बीच में और हरा रंग सबसे नीचे है। ध्वज की लंबाई-चौड़ाई का अनुपात 3:2 है। सफेद पट्टी के बीच में नीले रंग का चक्र है।

शीर्ष में केसरिया रंग देश की ताकत और साहस को दर्शाता है। बीच में स्थित सफेद पट्टी धर्म चक्र के साथ शांति और सत्य का संकेत है। हरा रंग देश के शुभ, विकास और उर्वरता को दर्शाता है।

इसका प्रारूप सारनाथ में अशोक के सिंह स्तंभ पर बने चक्र से लिया गया है। इसका व्यास सफेद पट्टी की चौड़ाई के लगभग बराबर है और इसमें 24 तीलियां हैं। भारत की संविधान सभा ने राष्ट्रीय ध्वज का प्रारूप 22 जुलाई 1947 को अपनाया।

राष्ट्र–गान

भारत का राष्ट्र गान अनेक अवसरों पर बजाया या गाया जाता है। राष्ट्र गान के सही संस्करण के बारे में समय समय पर अनुदेश जारी किए गए हैं, इनमें वे अवसर जिन पर इसे बजाया या गाया जाना चाहिए और इन अवसरों पर उचित गौरव का पालन करने के लिए राष्ट्र गान को सम्मान देने की आवश्यकता के बारे में बताया जाता है। सामान्य सूचना और मार्गदर्शन के लिए इस सूचना पत्र में इन अनुदेशों का सारांश निहित किया गया है।

राष्ट्रीय गीत

वन्दे मातरम गीत बंकिम चन्द्र चटर्जी द्वारा संस्कृत में रचा गया है; यह स्वतंत्रता की लड़ाई में लोगों के लिए प्ररेणा का स्रोत था। इसका स्थान जन गण मन के बराबर है। 24 जनवरी, 1950 को राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद ने संविधान सभा में एक बयान दिया, “वंदे मातरम्, जो भारतीय स्वतंत्रता संघर्ष में एक ऐतिहासिक भूमिका निभाई है, जन गण मन के साथ समान रूप से सम्मानित किया जाएगा और इसके साथ बराबर का दर्जा होगा”|

इसे पहली बार 1896 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सत्र में गाया गया था।

राजकीय प्रतीक

राजकीय प्रतीक

भारत का राजचिह्न सारनाथ स्थित अशोक के सिंह स्तंभ की अनुकृति है, जो सारनाथ के संग्रहालय में सुरक्षित है। मूल स्तंभ में शीर्ष पर चार सिंह हैं, जो एक-दूसरे की ओर पीठ किए हुए हैं। इसके नीचे घंटे के आकार के पदम के ऊपर एक चित्र वल्लरी में एक हाथी, चौकड़ी भरता हुआ एक घोड़ा, एक सांड तथा एक सिंह की उभरी हुई मूर्तियां हैं, इसके बीच-बीच में चक्र बने हुए हैं। एक ही पत्थर को काट कर बनाए गए इस सिंह स्तंभ के ऊपर ‘धर्मचक्र’ रखा हुआ है।

राष्ट्रीय पक्षी

राष्ट्रीय पक्षी

भारतीय मोर, पावों क्रिस्तातुस, भारत का राष्ट्रीय पक्षी एक रंगीन, हंस के आकार का पक्षी पंखे आकृति की पंखों की कलगी, आँख के नीचे सफेद धब्बा और लंबी पतली गर्दन। इस प्रजाति का नर मादा से अधिक रंगीन होता है जिसका चमकीला नीला सीना और गर्दन होती है और अति मनमोहक कांस्य हरा 200 लम्बे पंखों का गुच्छा होता है। मादा भूरे रंग की होती है, नर से थोड़ा छोटा और इसमें पंखों का गुच्छा नहीं होता है। नर का दरबारी नाच पंखों को घुमाना और पंखों को संवारना सुंदर दृश्य होता है।

राष्‍ट्रीय पशु

राष्‍ट्रीय पशु

राजसी बाघ, तेंदुआ टाइग्रिस धारीदार जानवर है। इसकी मोटी पीली लोमचर्म का कोट होता है जिस पर गहरी धारीदार पट्टियां होती हैं। लावण्‍यता, ताकत, फुर्तीलापन और अपार शक्ति के कारण बाघ को भारत के राष्‍ट्रीय जानवर के रूप में गौरवान्वित किया है।

राष्ट्रीय पुष्प

राष्ट्रीय पुष्प

कमल (निलम्बो नूसीपेरा गेर्टन) भारत का राष्ट्रीय फूल है। यह पवित्र पुष्प है और इसका प्राचीन भारत की कला और गाथाओं में विशेष स्थान है और यह अति प्राचीन काल से भारतीय संस्कृति का मांगलिक प्रतीक रहा है।

भारत पेड़ पौधों से भरा है। वर्तमान में उपलब्ध डाटा वनस्पति विविधता में इसका विश्व में दसवां और एशिया में चौथा स्थान है। अब तक 70 प्रतिशत भौगोलिक क्षेत्रों का सर्वेक्षण किया गया उसमें से भारत के वनस्पति सर्वेक्षण द्वारा 47,000 वनस्पति की प्रजातियों का वर्णन किया गया है।

*और भी जाने : भारतीय राष्ट्रीय पोर्टल

भारत के कुल राज्य और उनकी राजधानी ,भाषाएं

क्रमांकराज्य के नामराजधानी के नामभाषाएं
1आंध्र प्रदेशहैदराबादतेलुगु
2अरुणाचल प्रदेशईटानगरअंग्रेज़ी
3असमदिसपुरअसमिया
4बिहारपटनाहिंदी
5छत्तीसगढ़रायपुरहिंदी
6गोवापणजीकोंकणी
7गुजरातगांधीनगरगुजराती
8हरियाणाचंडीगढ़हिंदी
9हिमाचल प्रदेशशिमलाहिंदी
10झारखंडरांचीहिंदी
11कर्नाटकबेंगलुरूकन्नड़
12केरलतिरुवनंतपुरममलयालम
13मध्य प्रदेशभोपालहिंदी
14महाराष्ट्रमुंबईमराठी
15मणिपुरइंफालमणिपुरी
16मेघालयशिलांगअंग्रेज़ी
17मिजोरमआइजोलमिजो, अंग्रेजी
18नगालैंडकोहिमाअंग्रेज़ी
19ओडिशाभुवनेश्वरओडिया
20पंजाबचंडीगढ़पंजाबी
21राजस्थानजयपुरहिंदी
22सिक्किमगंगटोकअंग्रेज़ी
23तमिलनाडुचेन्नईतामिल
24तेलंगानाहैदराबादतेलुगू, उर्दू
25त्रिपुराअगरतलाकोकबोरोक (त्रिपुरी)
26उत्तर प्रदेशलखनऊहिंदी
27उत्तराखंडदेहरादूनहिंदी
28पश्चिम बंगालकोलकाताहिंदी, उर्दू, संथाली,बंगाली

भारत के केंद्र शासित प्रदेश और उनकी राजधानी

क्रमांककेंद्र शासित प्रदेश के नामराजधानी के नामभाषाएं
1.अंडमान व नोकोबार द्वीप समूहपोर्ट ब्लेयरहिन्दी, अंग्रेजी
2.दिल्लीनई दिल्लीहिंदी
3.लक्षद्वीपकवरत्तीअंग्रेज़ी
4.दमन और दीव , दादरा और नगर हवेलीदमनहिन्दी, गुजराती,कोंकणी
5.चंडीगढ़चंडीगढ़अंग्रेज़ी
6.पुदुचेरीपांडिचेरीतामिल
7.जम्मू और कश्मीर(गर्मी)श्रीनगर-(सर्दी)जम्मूउर्दू,हिन्दी
8.लद्दाख लेहहिन्दी,और अन्य भी

Oh hi there 👋
It’s nice to meet you.

Sign up to receive awesome content in your inbox, every month.

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.

Unknown's avatar

Mukesh Prasad

दोस्तों, मेरा नाम मुकेश प्रसाद है। पेशे से मै एक बैंकर हूँ। मेरी हिंदी लेखनी में हमेशा से रूचि रही है खासकर कहानी, कविता और निबंध लेखन में। मेरी कोशिश होती है मै अपनी लेखनी से एक अच्छा मनोरंजक विषय उपलब्ध करा सकू। अगर आपको मेरी ये लेखनी पसंद आयी हो तो आप इसे अपने दोस्तों से जरूर शेयर करें।

You may also like...

Leave a Reply

Discover more from सतरंगी हिंदी

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading