अजीब दुनिया
अजीब है दुनिया और दुनिया वाले ,
काम देंगे पर करने नहीं देंगे,
वक़्त देंगे पर तुम्हारी दिशा बदल देंगे,
जब पेट भरा होगा हर कोई पूछने आएगा,
क्या कोई इस रीत को बदल पायेगा।
पैरों को काटे से बचाने के दो तरीके है,
पूरी जमीन पर क़ालीन बिछा दो,
या अपने पैरों में ही जूते पहन लो।
खुद जब खुद के मालिक बन पाओगे,
तुम्हारा वक़्त और दिशा दोनों सही हो पायेगा,
दुनिया होगी अजीब, पर तुम जिंदादिल रह पाओगे।