जीवन में सकारात्मकता का महत्व और अवसाद से निपटने में उसकी भूमिका ।

आपकी सोच ही आपका रास्ता तय करती है और अपनी सोच को सकारात्मक दिशा देना बहुत ही महत्वपूर्ण है | हमारी सकारात्मक सोच हमें अपने रास्ते पर डटे रहना, लगातार कोशिश करते रहना और कभी ना हार मानना सिखाती है |

विवेकानन्द की ये पंक्तियाँ “जागो, उठो, और चलते रहो जब तक लक्ष्य हासिल न हो जाये” बिलकुल ही सार्थक है | हम अपने मंजिल और लक्ष्य को तभी पा सकते है जब हम उसके लिए मेहनत करेंगे, कोशिश करेंगे | लेकिन क्या कोई एक बार में अपने लक्ष्य को पा लेता है | इसका जबाब नहीं है | बहुत कम ही विरले होते है जिन्हे पहली कोशिश में ही लक्ष्य मिल जाता है | तो क्या एक बार असफल होने पर हमें हार मान लेनी चाहिए | बिलकुल नहीं | हार का मतलब हार नहीं होता, यह जीत के लिए बढ़ाया गया पहला कदम भी हो सकता है | हार ही जीत की बुनियाद होती है |

मन के हारे हार है, मन के जीते जीत | इसका साफ मतलब है एक योद्धा तब तक नहीं हारता जब तक वह खुद अपनी हार स्वीकार नहीं कर ले | सवाल ये है कि हम अपनी हार को जीत में कैसे बदल सकते है | जबाब है सकारात्मकता से | मान लीजिये आप एक योद्धा है | आप ने अपनी पहली लड़ाई के लिए बहुत तैयारी की, लेकिन आप हार गए | अब आप क्या करेंगे | 

क्या आप इसे अपनी हार मान लेंगे | जैसे ही आप इसे अपनी हार मानेंगे , आप अवसादों में घिर जाएंगे और ऐसा होने पर आप अपनी जिंदगी से भी हार सकते है | तो हमें क्या करना चाहिए | आपको दूसरी लड़ाई की तैयारी करनी होगी | पहले कि गलतियों को दूर करना होगा | खुद को अंदर से मजबूत करना होगा | आप अपनी हार को भूलकर नई लड़ाई के लिए तैयार हो जाएँ | यही आपकी सकारात्मकता है |

सकारात्मकता हमारे जीवन में बहुत महत्व रखता है‌ –

१. आपको सही पथ पर अग्रसारित करता है | लक्ष्य से भटकाव को रोकता है |

२. सकारात्मकता कभी आपको हारने नहीं देता है, वो आपकी जीत की बुनियाद भी होता है |

३. आप कभी हारते है तो आपको वापस से उठने की शक्ति देता है |

४. आपको कार्यो की निष्पादन  के लिए प्रेरित करता है | आपको खुद पर भरोसा करना और आने वाला समय अच्छा होगा, ये उम्मीद जगाता है|

सकारात्मकता और अवसाद दो विपरीत मनोस्थितियाँ है | सकारात्मकता आपको आगे बढ़ने और लक्ष्य को पाने के लिए प्रेरित करता है | लेकिन जब आप हार मान लेते है और अगली जीत के लिए आप खुद को तैयार नहीं कर पाते है तो अवसाद आपके मस्तिष्क में जगह बना लेता है |

अवसाद आपको खुद से, आपके लक्ष्य से , समाज से दूर ले जाता है | आप गलत फैसले लेने लग जाते है | आपके लक्ष्य और कार्यो में तालमेल नहीं रह जाता है | आगे चलकर ये रुकाव कि स्थिति पैदा कर देता है | आप कुछ भी कर पाने कि स्थिति में नहीं रहते | आपने जल्द ही अवसाद को दूर नहीं किया तो आप अपनी जिंदगी से भी हार सकते है |

आप अवसाद को अपने पास तो बिलकुल नहीं रखना चाहेंगे | लेकिन चाहे अनचाहे ये आप से चिपक चूका है तो आप इसे कैसे दूर करेंगे |जबाब है सकारात्मकता से | आपको खुद पर भरोसा करना सीखना होगा | खुद में ये सोच बनानी होगी कि आपसे बेहतर इस कार्य को कोई और नहीं कर सकता और एक न एक दिन आप इसे साबित करेंगे | आप जिस दिन से ऐसा करने लगेंगे आपका भटकाव रुक जायेगा | आप एक सही दिशा में कार्य कर पांएंगे और आप लक्ष्य भी पा लेंगे |

 अब हम उपरोक्त बातों को एक कहानी कि माध्यम से समझते है –

जीवन एक लड़का है जिसने अभी अभी कॉलेज में दाखिला लिया है | वह खुशमिजाज है | वह पढाई में भी अच्छा है | खेल और सामाजिक कार्यो में भी उसकी रूचि है | पहले साल के वार्षिक परीक्षा में जीवन अच्छा अंक लाना चाहता है | लेकिन परीक्षा से कुछ दिन पहले वो बीमार हो जाता है | लम्बे दिन तक वह डॉक्टर और अस्पताल के चक्कर लगाता है | एक महीने बाद वो ठीक हो पाता है | परीक्षा सर पर है , वह इसकी तैयारी में लग जाता है | लेकिन पहला वार्षिक परीक्षा में वो अच्छा नहीं कर पाता है | 

घरवाले और उसके दोस्त उससे उसके रिजल्ट के बारे में पूछते है | वो इसे बताने में लज्जित महसूस करता है | उसे खुद में ऐसा लगने लगता है कि वो अपने लक्ष्य को हासिल नहीं कर पायेगा | वो अपने परिवार को क्या जबाब देगा | उनकी उम्मीद तो मुझसे है और मै यहाँ कुछ नहीं कर पा रहा हूँ | वो डरने लग जाता है खुद को सुरक्षित करना चाहता है | और धीरे धीरे आपने दोस्तों से कटने लग जाता है | अब वो खेल में भी पहले जैसा नहीं रह गया है | सामाजिक कार्यो में भी उसकी रूचि घट गई है | जीवन अब खुद में ही उलझा रहता है | अब सोते जागते वो बस अपने पिछले परीक्षा के परिणाम के बारे में सोचता रहता है | लक्ष्य तो अब दूर कि कौड़ी लग रहा है | ये अवसाद कि स्थिति है |

जीवन कि स्थिति देख उसके पिता उसे अपने पास बुलाते है | उसे सकारात्मकता के बारे में बताते है | पहले के जीवन और  अभी के जीवन में फर्क को समझाते है | सच को स्वीकारना है कि आप अच्छा नहीं कर पाए है लेकिन एक सच ये भी है कि आप अच्छा कर सकते है | खुद पर विश्वास करना और आने वाले समय से अच्छी उम्मीद करना बताते है |

जीवन कुछ दिनों कि कोशिशों के बाद वापस से उठ खड़ा होता है | पुरानी बातो को भूलकर परिवार और दोस्तों से मिलता है | खेल और सामाजिक कार्यो में वो फिर से रूचि लेने लगा है | इस बार वो वार्षिक परीक्षा से कई महीने पहले इसकी तैयारी में लग जाता है | दूसरे साल के परीक्षा में वो सबसे आगे है | उसकी मेहनत ने रंग दिखाया है | सकारात्मकता ने उसे फिर से जिंदगी से जोड़ दिया है | आज जीवन वापस से खुशमिजाज बन चूका है ।

ये सच है, सकारात्मकता आपके लक्ष्य को आपके करीब ला देता है, जिसे आप आसानी से हासिल कर सकते है | इसके होते हुए अवसाद नहीं पनप सकता है | और दूसरे शब्दों में कहे तो “सकारात्मकता आपको जीवन देता है |”

Oh hi there 👋
It’s nice to meet you.

Sign up to receive awesome content in your inbox, every month.

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.

Discover more from सतरंगी हिंदी

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading