लोग कहते है तू कभी हारता नहीं,
हसीं तेरे चेहरे की कभी जाती नहीं,
हम भी तो छुईमुई नहीं है,
फिर भी मुरझा जाते है मुसीबतों में |
सच नहीं है ये, कि मै हारता नहीं ,
कभी दुसरो से तो कभी खुद से,
मै भी हारता हूँ , लेकिन एक बात है मुझमे,
कि मै कभी हार मानता नहीं,
शायद यही ताकत देता है मुझे,
कल मै फिर उठ खड़ा होता हूँ |
जिंदगी कि तिस पड़ावों क़े बाद,
हमने इतना तो सीखा है,
जीतना है गर तो हारना नहीं,
खड़ा रह सीना तान क़े मुसीबतों क़े सामने,
एक दिन ये खुद तेरा पीठ थपथपायेंगे,
रास्ता देंगे तुझे, सलाम भी कर जायेंगे |
जिंदगी ने जो बताया है, तू चलाचल,
हसता मुस्कुराता अपने चाल में,
खुद पर भरोसा ही है ताकत तेरी,
जीत ही है असली मकसद तेरा,
और जुबान पर बस एक ही बात हो,
हाँ तुम्ही जीतोगे, हाँ तुम्ही जीतोगे |
सच नहीं है ये कि मै हारता नहीं,
बात बस इतनी है कि मै हार मानता नहीं |
