कितना जानते हैं – क्रिप्टो करेंसी (Crypto currency) के बारे में !
02 फरवरी 2022 को माननीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने यूनियन बजट में क्रिप्टो करेंसी से हुए इनकम के ऊपर 30% टैक्स लगाने की घोषणा की थी। इस प्रकार के डिजिटल करेंसी को उच्च टैक्स बैंड में रखा गया है। लेकिन इससे होने वाले नुकसान की भरपाई नहीं की जाएगी। यह कानून अप्रैल 2022 से लागु किया जा चूका है।
सरकार का यह नया कानून क्रिप्टो करेंसी को अवैधानिक के दायरे से बाहर ले आया है। अब भारत में इसकी खरीद बिक्री अवैधानिक नहीं है। सरकार ने इसे डिजिटल सम्पति के रूप में मान्यता दी है।
आइये आज जानते है क्रिप्टो करेंसी के बारे में –
क्रिप्टो करेंसी एक आभाषी मुद्रा है जो किसी केंद्रीय बैंक के बिना ही संचालित होता है। यह एक “डिजिटल सम्पति (Digital Asset)” है, जिसे हम सिक्के या नोट की तरह छू नहीं सकते। यह इंटरनेट आधारित विनिमय प्रणाली है।
सर्वाधिक चर्चित क्रिप्टो करेंसी बिटकॉइन है। जिसे 2009 में संतोषी नकामतो (Santoshi Nakamato) ने बनाया था। बिटकॉइन को एक इन्क्रिप्टेड कोड की मदद से बनाया गया है। इस कोड में अंक और वर्ण के मिश्रण का इस्तेमाल करते है। और इस प्रक्रिया को माइनिंग (Mining) कहते है।
एक क्रिप्टो करेंसी को अनलॉक करने के लिए जटिल गणितीय क्षमता चाहिए जिससे पजल (Puzzle) को हल किया जा सके। यह उच्च क्षमता वाले कंप्यूटर से ही संभव है।
बिटकॉइन के मालिकाना हक़ को कंप्यूटराइज्ड डेटाबेस में रिकॉर्ड किया जाता है, जो मजबूत क्रिप्टोग्राफ़ी से सुरक्षित होता है। जिस डेटाबेस में बिटकॉइन के ट्रांजैक्शन को रिकॉर्ड करते है उसे ब्लॉकचैन (Blockchain) कहते है। क्रिप्टो करेंसी किसी केंद्रीय बैंक द्वारा संचालित नहीं होता है। यह Peer-Peer नेटवर्क द्वारा संचालित होता है। जिसके ट्रांजैक्शन को पब्लिक लेज़र (Public Ledger) में ब्लॉक चैन (Block chain) पद्धति के माध्यम से रिकॉर्ड करते है। इस रिकॉर्ड को कही से भी देखा जा सकता है एवं इसे छुपाया नहीं जा सकता है।
जाली क्रिप्टो करेंसी बनाना लगभग असंभव है। जो भी कंप्यूटर इसके डेटाबेस को पब्लिक लेज़र में रिकॉर्ड करते है, पब्लिक लेज़र के सही वर्ज़न (Original version) को ही इस्तेमाल करना होता है।
जब भी आप क्रिप्टो करेंसी खरीदते है, आपको एक प्राइवेट कोड (Private Key) दिया जाता है। इसी कोड (Key) का इस्तेमाल करके आप ब्लॉक चैन (Block chain) नेटवर्क पर इसे खर्च कर सकते है।
क्रिप्टो करेंसी में खरीद या बिक्री के लिए आपको क्रिप्टो करेंसी एक्सचेंज में एक अकाउंट बनाना होता है जैसे Coinbase/ Binance. इसमें रुपए या अन्य किसी रियल (Real) करेंसी के द्वारा फण्ड जमा करा सकते है। उसके बाद एक्सचेंज में उपलब्ध क्रिप्टो करेंसी में आप ट्रेड कर सकते है।
आप एक क्रिप्टो कॉइन (Coin) से कम भी खरीद सकते है। मान लीजिये एक बिटकॉइन का मूल्य १ लाख रुपए है जबकि आप १० हज़ार निवेश करना चाहते है तो आप ऐसा कर सकते है, आप इसके कुछ भाग को खरीद सकते है।
जब आप क्रिप्टो करेंसी खरीदते है तब आप उसे डिजिटल वॉलेट (Digital Wallet) में रखते है। यह एक अप्प (App) हो सकता है जो बैंक की तरह काम करता है।
इस अप्प (App) में आप स्मार्टफोन द्वारा लॉगिन (Login) कर सकते है। फ़्लैश ड्राइव जैसे सिक्योर्ड डिवाइस (Secured Device) पर भी आप मल्टी करेंसी (Multi Currency) और बिटकॉइन (Bitcoin) वॉलेट रख सकते है।
वॉलेट दो प्रकार के होते है। हॉट वॉलेट (Hot Wallet) जो इंटरनेट से कनेक्ट होता है एवं कोल्ड वॉलेट (Cold Wallet) जो ऑफलाइन (Offline) वॉलेट होता है जैसे यूसबी ड्राइव (USB Drive)।
क्रिप्टो एक्सचेंज पूरी तरह सुरक्षित नहीं होते है। इसकारण डिजिटल वॉलेट को सुरक्षित करने के लिए कठिन पास फ्रेज़ (Pass Phrase) बनाया जाता है। लेकिन अगर आप इसे भूल जाते है या गुम कर देते है तो आप क्रिप्टो करेंसी से हाथ दो देंगे।
सबसे चर्चित क्रिप्टो करेंसी बिटकॉइन है। दुनिया में मार्किट कैप (Market Cap) के हिसाब से यह सबसे बड़ी क्रिप्टो करेंसी है। वर्तमान में ऐसी ही कुछ 1000 से ज्यादा क्रिप्टो करेंसी है।
2021 के शुरुआत में क्रिप्टो करेंसी का कुल मार्किट $1 ट्रिलियन (1 Trillion) से ज्यादा का था जिसमे बिटकॉइन (Bitcoin) की हिस्सेदारी 69 % की थी। 2021 के नवम्बर तक क्रिप्टो मार्केट बढ़कर $3 ट्रिलियन (3 Trillion) तक पहुँच गया है।
क्रिप्टो करेंसी में निवेश
क्रिप्टो करेंसी में निवेश एक अच्छा निवेश हो सकता है यदि आप अत्यधिक रिस्क लेने के लिए तैयार है। यह आपको बहुत ही अच्छा लाभ (Return) दिलाएगा लेकिन इसकी भी प्रबल संभावना है कि आप सारा निवेश खो दें।
क्रिप्टो करेंसी के मूल्य में पिछले कुछ सालो में उम्मीद के अनुसार उछाल आया था लेकिन साल 2022 में इसमें गिरावट आई है। अप्रैल 2011 में एक बिटकॉइन (Bitcoin) एक डॉलर के बराबर था जबकि नवंबर 2021 में रिकॉर्ड $ 69044 के उच्च स्तर पर पहुँच गया था। लेकिन मार्च 2022 में गिरकर $47000 तक आ गया। मई 2022 में $ 29000 जबकि जुलाई में $ 21300 तक गिर गया।
क्रिप्टो करेंसी मार्केट वैल्यू कई बातों पर निर्भर करता है –
(1) कुल बिटकॉइन (Bitcoin) की संख्या सिमित है। जिसमे से 89 % की माइनिंग की जा चुकी है। मांग और आपूर्ति सिद्धांत को देखते हुए भविष्य में इसके मूल्य में वृद्धि होगी।
(2) क्रिप्टो करेंसी के बारे में सकारात्मक एवं नकारात्मक खबरे निवेशकों को प्रभावित करती है। इससे मार्केट तेजी से बदलता है।
(3) क्रिप्टो करेंसी धीरे धीरे विनिमय प्रणाली में शामिल हो चूका है। कई स्टोर पर आप क्रिप्टो में पेमेंट कर सकते है। इससे मांग में तेजी आई है।
(4) राजनितिक निर्णय भी इसके प्रसार को प्रभावित कर रहे है। कई देशो ने क्रिप्टो करेंसी के लिए काफी कठोर नियम बनाये है जिससे इसके मूल्य में गिरावट आई है।
क्रिप्टो करेंसी क्या अच्छा निवेश है ?
क्रिप्टो करेंसी निवेश के लिए एक अच्छा विकल्प है। लेकिन इसमें उतना ही निवेश करें जितना आप खोने के लिए तैयार हो। ऐसा कहने के पीछे कई तर्क दिए जाते है –
(1) क्रिप्टो करेंसी मार्केट बहुत ही ज्यादा वोलेटाइल (Volatile) है। एक बिटकॉइन नवंबर 2021 में अपने उच्च स्तर पर $ 69044 के बराबर था जबकि जुलाई 2022 में यही गिरकर $ 21300 पर आ गया।
(2) यह एक डिजिटल करेंसी है जिसके हाईजैक और चोरी होने का भी खतरा है। हालाँकि यह इन्क्रिप्टेड प्रणाली से लैस है फिर भी इस खतरे से नकार नहीं सकते। इसके मूल्य में लगातार वृद्धि ने साइबर क्रिमिनल्स को आकर्षित किया है।
(3) एक ही क्रिप्टो करेंसी का दुबारा गलत तरीके से इस्तेमाल का भी खतरा रहता है।
क्रिप्टो करेंसी क्या खतरनाक है ?
(1) यह वायुमंडल के लिए खतरनाक है। इसके माइनिंग के लिए बहुत ऊर्जा की जरुरत होती है। बैंक ऑफ़ अमेरिका ने रिसर्च में पाया है की बिटकॉइन उतनी एनर्जी ले रहा है जितना एक छोटा देश खपत करता है। $ 1 बिलियन डिजिटल करेंसी में डालने के लिए उतनी ऊर्जा लगती है जितनी 10.6 लाख कार के पावर में लगती है।
(2) जिस प्रकार क्रिप्टो करेंसी के मूल्य बढ़ रहे है इसने साइबर क्रिमिनल्स को अपनी ओर आकर्षित किया है। इसमें जालसाजी, नकली क्रिप्टो एक्सचेंज, फिशिंग स्कैम्स (Phishing) जो क्रिप्टो वॉलेट से कोड्स (Keys) चुराते है, शामिल है।
(3) क्रिप्टो करेंसी किसी भी केंद्रीय बैंक द्वारा संचालित नहीं होता है। इसकारण कोई भी केंद्रीय बैंक इसे मान्यता नहीं देती है। एवं हमेशा लोगो को आगाह करती रही है की क्रिप्टो करेंसी में निवेश काफी जोखिम भरा है।
** साभार : टाइम्स मनी एवं अन्य ऑनलाइन ओपन सोर्स