सुबह की सूरज की किरण चारो ओर फ़ैल रही थी। कल्याण में नए बने आउटर सर्किल पर नदी किनारे लोग जॉगिंग करते नजर आ रहे थे। दीपक भी जॉगिंग करते हुए चला जा रहा था। उसने अब तक १००० मीटर की दौड़ लगा लिया था। वह थोड़ा सुस्ताने के लिए एक चबूतरे पर बैठ गया। तभी एक लड़की हांफती हुई आई और दीपक के बगल में बैठ गयी।
दीपक नदी की तरह देख रहा था। लड़की खुद में बड़बड़ाते हुए कहती है , साला पता नहीं लोग कब सुधरेंगे, घर तो साफ करते है लेकिन सारा कचरा सड़क पर दाल देते है। वो लड़की अपने बैग से एक प्लास्टिक निकालती है और आस पास पड़े कचरे को प्लासिटक में जमा करने लगती है। मै उसे ध्यान से देख रहा था। उसने जमा कचरे को पास पड़े कचरे के डिब्बे में डाला और फिर से जॉगिंग करते हुए आगे बढ़ गयी। मै उसे देख कर यही समझ पाया कि कुछ लोग है, जो सफाई पसंद है।
आज रविवार है। मै आज फिर उसी जॉगिंग वाली जगह पर चबूतरे पर आकर बैठा था। एकाएक से मुझे वो सफाई पसंद लड़की दिखी। मै उसके पीछे भागा। मै उसके साथ साथ जॉगिंग करने लगा। मै उससे बात करना चाह रहा था। उसकी नजर मुझपे पड़ी ओर वो रुक गयी। उसने मुझसे सवाल किया, “क्या तुम मुझे फॉलो कर रहे हो।” मैंने जबाब दिया, “नहीं” , लेकिन मै आपसे बात करना चाहता हूँ।
उसने तपाक से दूसरा सवाल किया, “क्या तुम सिर्फ लड़कियों को परेशान करने आते हो। तुम्हे कोई और काम नहीं है। ” मैंने कहा, देखिये आप मुझे गलत समझ रहे है , मै तो बस आपसे बात करना चाहता था। वह जुबान से गाली निकलते हुए आगे बढ़ गयी।
मै स्तब्ध रह गया। मैंने सोचा था मै “आज के मोदी जी” , सफाई के सबसे बड़े पैरोपकार से दो-चार करूँगा। उनसे उनके विचार और वो ये सब कैसे कर लेते है , ये पूछूंगा। लेकिन मुझे अंदाजा नहीं था, एक सफाई प्रेमी अंदर इतना कचरा लेकर घूम रही है। मेरे मन में विचार आया कि सड़क पर कचरा फेकने वाले और सड़क पर कचरा लेकर घूमने वाले में ज्यादा फर्क नहीं है।
मै वापस लौट रहा था। सामने पोस्टर में मोदी जी, सफाई पर सन्देश देते हुए नजर आ रहे थे। मैंने रुक कर एक सवाल किया, मोदी जी आप ये कैसे कर लेते हो। सफाई करते हो, और फिर हिन्दू-मुस्लमान, देशी-विदेशी, अगड़ी-पिछड़ी जैसे कचरा फैला देते हो। आप ये कैसे कर लेते हो। क्या आपको नहीं लगता तन के साथ-साथ मन को भी धुलना जरुरी है।
अचानक से मुझे ठोकर लगी और मै जमीन पर गिर पड़ा, शायद उस लड़की के रिजेक्शन ने मेरा संतुलन बिगाड़ दिया था। ** इस कहानी का वास्तविकता से कोई सम्बन्ध नहीं है। उपरोक्त पिक्चर गूगल फोटो से ली गयी है, जो सिर्फ कहानी को दर्शाने के लिए है।
