ये वक्त है चलता ही रहता है
ये वक्त है चलता ही रहता है
ना रुकता है ना थकता है
जिंदगियां आती है, रूप बदल कर
अपने करतब दिखाती है
समय ने है सबको बनाया
सबने है अपना किरदार निभाया
कुछ आतें है, चले जातें है लेकिन
कुछ यहाँ अपनी दास्तान छोड़ जाते हैं।
हम सोचते है सब हमारे नियंत्रण में है
हमने यहाँ सबकुछ है बनाया
हमारी बड़ी ईमारत और गाड़ी नमूना है
हां समय का थोड़ा अभाव है
इसलिए अभी खुद को नहीं है बनाया
चाहते तो अपनी भी है महान बनने की
लेकिन समय ने साथ नहीं है निभाया।
ये वक्त है चलता ही रहेगा
ना किसी के लिए रुका था
ना किसी के लिए रुकेगा
नियंत्रण छोड़ वक्त के साथ चलना सीख ले
धारा के साथ चलेगा, बिना प्रतिरोध के चल पायेगा
रफ़्तार होगी इतनी की समय का अभाव नहीं रह जायेगा।
वक्त के साथ जो न चल पाया है
वक्त ने उसे मिटाया है
वक्त की चाभी, वक्त में है
इसे समझ और चलता चल
जिंदगी भी चलेगी और दास्तान भी बन जायेगा।