नशीली जिंदगी
नशा है जिंदगी और जिंदगी नशा है
नशे में ही जिंदगी का फलशफा छिपा है।
क्या शराब और धुंए की जिंदगी ही नशा है
सच कहूं तो, नशा नहीं काला धब्बा है।
लोग कहते है, नशे में सम्हल नहीं पा रहा है
सच कहूं तो, वो जिंदगी को सम्हाल नहीं पा रहा है।
परमाणु बमों का फटना सबको याद है
परमाणु से बिजली बनाना किसी को नहीं।
सड़क पर गिरते पड़ते नशेड़ी तो सबको याद है
लेकिन गाँधी और नेहरू किसी को याद नहीं।
आजादी के दीवानो को नशा था आज़ादी का
सबकुछ दावं पर लगा दिया सेनानियों ने
और आखिर मंजिल पाकर ही दम लिया।
ये जिंदगी आपकी है, चुनाव आपका है
नशा करके चाहे एक बम बना सकते हो
या नशे से खुद को समाज को दिशा दे सकते हो।
जीना है गर, तो नशा तो करना होगा
गिरोगे पर संभल कर चलना होगा
चुनाव गर सही है तो दुनिया बदल दोगे
और नशेड़ी, तुम्हारे सामने सितारे भी झुक जायेंगे।